कलान: कस्बा कलान में महिला के घर में घुसकर दबंगों ने बंधक बनाकर की लूट पुलिस ने 12 लोगों पर मुकदमा किया दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के कस्बा कलान निवासी किसना देवी पत्नी स्व रामौतार शाक्य थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते दिन की रात प्रार्थिनी अपने मेन रोड स्थित मकान पर थी।तभी कलान के ही निवासी बब्लू, राकेश, धनपाल पुत्रगण श्रीराम कश्यप विवेक पुत्र बब्लू कश्यप, अमरदीप पुत्र धनपाल कश्यप, रामकिशोर पुत्र घुरई, ललित आदि ने मारपीट व लूटपाट की।