अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर में शनिवार को 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार, श्वेताभ शांडिल्य ,सिविल जज जूनियर डिवीजन, विधिक संघ दाउदनगर के अध्यक्ष निरंजन सिंह ,सचिव धर्मेंद्र कुमार ने किया। बताया गया कि दाउदनगर में बनाए गए दो बेंचों में कुल 335 वादों का निष्पादन किया गया है।