गुना नगर: मानस भवन में सर्व समाज ने मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
गुना में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती सामूहिक रूप से सर्व समाज द्वारा मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन में किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय से लोगों को अवगत कराया। सभी समाज वर्गों के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने किए कार्यों को संबोधन में बताया गया।