कन्नौज: एनआईसी में हुई सोशल मीडिया पर निगरानी से जुड़ी बैठक, भड़काऊ भाषण या आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी कार्रवाई।
कन्नौज के कलेक्ट्रेट में मौजूद एनआईसी में सोशल मीडिया को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया, 'इलेक्ट्रॉनिक मीडिया' श्रेणी में आता है l इस प्रकार सोशल मीडिया पर सभी राजनीतिक विज्ञापन पूर्व-प्रमाणन के दायरे में आते हैं। नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवारों को फॉर्म 26 में अपने प्रामाणिक सोशल मीडिया अकाउंट का विवरण देना आवश्यक है।