झालरापाटन: अदालत ने चेक बाउंस के मामले में सेठिया ऑयल मिल्स के प्रोपराइटर संजय पाटनी को एक वर्ष की कारावास की सजा सुनाई
झालरापाटन में चेक अनादरण के एक मामले में सेठिया ऑयल मिल्स के प्रोपराइटर संजय पाटनी को एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, झालरापाटन ने उन्हें यह सजा सुनाई और साथ ही परिवादी को 6 लाख 50 हजार रुपये लौटाने का भी आदेश दिया। परिवादी ने शनिवार शाम 4:00 बजे जानकारी दी कि यह मामला 5 मई 2017 का है।