धनबाद के बरमसिया, चिरा गोरा रोड स्थित New Iron Gym में सोमवार की सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर की शुरुआत सुबह से ही हुई और स्थानीय युवाओं, समाजसेवियों तथा जिम से जुड़े सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। अब तक लगभग 20 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका है, जबकि शिविर अभी भी जारी है।