तालबेहट: कस्बे में पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में हालत गंभीर, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
तालबेहट कस्बे में पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी,जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है, उक्त मामले में डॉक्टर ने बताया हालत गंभीर होने पर युवक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।