डुमरांव: डुमरांव में सड़क जीर्णोद्धार को मिली रफ़्तार, ₹1.30 करोड़ की लागत से अधूरा कार्य फिर शुरू
Dumraon, Buxar | Dec 16, 2025 डुमरांव शहर की मुख्य सड़क के जीर्णोद्धार का कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। 1.30 करोड़ रुपये की लागत से जारी टेंडर के बावजूद संवेदक द्वारा काम अधूरा छोड़ देने से आम लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। विधायक राहुल कुमार सिंह के संज्ञान में मामला आते ही विभाग हरकत में आया और बंद पड़ा मरम्मत कार्य दोबारा शुरू कराया गया।