बरेली: भोजीपुरा थाना पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत भोजीपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल अब्दुल वाहिद उर्फ सोनू पुत्र फुंदन खां निवासी ग्राम नौआ नगला थाना भोजीपुरा जिला बरेली, ओवैस पुत्र अयूब निवासी ग्राम नौआ नगला थाना भोजीपुरा जिला बरेली को एक मोटर एक पंखा मोटर दो पाना के साथ गिरफ्तार किया है।