सबलगढ़ के रामपुर कलां कस्बे के इमली चौक पर स्थित सरकारी अस्पताल के पास लगा हेडपंप पिछले दो माह से खराब पड़ा हुआ है।इस हेडपंप से अस्पताल के मरीजों, दुकानदारों तथा आसपास के ग्रामीणों की पानी की जरूरत पूरी होती थी, लेकिन खराब होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।