हज़ारीबाग: उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा हज़ारीबाग़ में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई, सैंपल लिए गए
आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चंद्र प्रकाश गुग्गी के द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सैंपल भी संग्रह किया गया।