एक जनवरी से जिले में चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शनिवार, 31 जनवरी को जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में किया गया। पुलिस अधीक्षक हरि शंकर के निर्देशन में आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में यातायात पुलिस की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।