हरदोई: एसपी ऑफिस में सुरसा की सुनीता हुई बेहोश, मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया,शिकायती पत्र देने आई थी
Hardoi, Hardoi | Jul 29, 2024 एसपी ऑफिस में सुरसा की सुनीता तज गर्मी उमस के चलते बेहोश हो गयी जिसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है वह शिकायत लेकर एसपी को देने आई थी। सुनीता के पति रामप्रकाश ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसकी गली में अपना गेट रख रहे हैं और जब उसने गेट रखने से मना किया तो इसी के चलते उन्होंने दो दिन पूर्व घर घुसकर तोड़फोड़ की और गाली गलौज की।