बहराइच: मंगलपुरवा निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलपुरवा निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया। वहीं गुरुवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।