पचपदरा: बालोतरा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में संभागीय आयुक्त ने परिवेदनाए सुनकर उनके शीघ्र निवारण हेतु अधिकारियों निर्देशित किया
गुरुवार को बालोतरा के पंचायत समिति स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में जनसुनवाई का हुआ आयोजन। जनसुनवाई में संभागीय आयुक्त B L मेहरा ने आमजन से परिवेदनाएं सुनकर अधिकारियों को इन परीवेदनाओ के शीघ्र निवारण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर बालोतरा सुशील कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक हरिशंकर सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी अधिकारी रहे उपस्थित।