नानौता क्षेत्र के याहियापुर गांव में एक लावारिस गोवंश का बजरंग दल और ग्रामीणों ने मिलकर अंतिम संस्कार किया है। यह घटना शनिवार दोपहर बाद करीब 3 बजे हुई। गांव के बाहर सड़क किनारे खाली जगह में एक लावारिस गोवंश ने दम तोड़ दिया था।शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने मर्त गोवंश को देखा तो उन्होंने बजरंग दल और गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी।