बूंदी: जिले के नगर निकाय क्षेत्रों में 'शहरी सेवा शिविर' का शुभारंभ आज
Bundi, Bundi | Sep 17, 2025 जिले के नगर निकाय क्षेत्रों में आज 17 सितंबर 2025 से "शहरी सेवा शिविर-शहर चलो अभियान-2025" का आयोजन किया जा रहा हैं। इस दौरान नगर निकायों की ओर से आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस अभियान का उद्देश्य शहर के विकास कार्यों को गति देना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना हैं