सितारगंज: औद्योगिक पार्क में एक धागा कंपनी में श्रमिकों ने दीपावली पर्व पर बोनस न बांटने पर जमकर हंगामा किया
औद्योगिक पार्क में एक धागा कंपनी में श्रमिकों ने दीपावली पर्व पर बोनस नहीं बांटने पर जमकर हंगामा किया। यहां अधिकांश श्रमिक महिलाएं हैं।महिलाएं फैक्ट्री गेट के भीतर धरने पर बैठ गईं।महिलाओं का कहना था कि पिछले वर्ष भी दीपावली पर्व पर बोनस देने का आश्वासन दिया था।लेकिन कंपनी ने बोनस नहीं दिया। इस बार भी कंपनी प्रबंधन बोनस देने से इनकार कर रहा है।