पथरिया क्षेत्र के विधायक और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे एक कार्यक्रम के दौरान बुंदेली गीत “राम रंग में रंगे, सीता रंगी है हल्दी में” गाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक-दो दिन पहले का है, लेकिन मंगलवार शाम करीब 5 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है।