सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी बाईपास पर रविवार की देर शाम चारे से भरी पिकअप अचानक नियंत्रित होकर पलट गई। रविवार रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिकअप को अन्य वाहन ने हल्की टक्कर मार दी जिसके बाद पिकअप का चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई। गनिमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई हादसे की वजह से कुछ देर जाम लग गया।