नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में खेत में शौच के लिए गई युवती के साथ हुआ रेप, पुलिस ने कराया मेडिकल
आपको बता दे की नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती मंगलवार रात 8:00 बजे खेत पर शौच के लिए गई थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले युवक ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी तो उनके होश उड़ गए, परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी।