कोल: बिहार बोधगया को कब्जा मुक्त कराने की उठी मांग, दलित संगठन व बौद्ध भिक्षुओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | May 24, 2025 अलीगढ़ में बिहार बोधगया को कब्ज़ा मुक्त कराने की मांग उठी है। दलित संगठन से जुड़े लोग और बौद्ध भिक्षु शनिवार को अंबेडकर पार्क पर इकट्ठा हुए। पार्क से कलेक्ट्रेट तक वह लोग प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनकारियों के द्वारा बिहार सरकार और प्रधानमंत्री के विरोध में नारेबाजी की गई।