अरनोद: सोना-चांदी के बढ़ते दामों के बीच सर्राफा व्यापारियों पर झूठे आरोपों से परेशान करने का आरोप, अरनोद में ज्ञापन सौंपा
अरनोद क्षेत्र में सोना-चांदी के भावों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के बाद सर्राफा व्यापारियों को झूठे और निराधार आरोपों के जरिए परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व व्यापारियों पर गहने गिरवी रखने जैसे बेबुनियाद आरोप लगाकर उन पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।