बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार दंपति को भेजा जेल
बारादरी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुकदमा लिखकर जाने के बाद से दंपति फरार चल रहे थे। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए सोमवार को दंपति को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।