मुरैना नगर: स्टेशन रोड पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध पत्थर ले जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े, एक चालक गिरफ्तार
मुरैना शहर के फाटक बाहर क्षेत्र में अम्बाह बायपास तिराहा से स्टेशन रोड और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध पत्थर से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी।मौके से एक चालक गिरफ्तार हुआ,जबकि दूसरा फरार हो गया।वाहनों की कीमत करीब 14 लाख बताई गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस कार्रवाई में पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।एसपी के निर्देश पर की कार्रवाई।