बल्दीराय: धनपतगंज में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता के लिए दिए गए नि:शुल्क उपकरण, खिले लाभार्थियों के चेहरे
धनपतगंज में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों का निशुल्क कैंप का आयोजन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे किया गया जिसमें कुल 113 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल,चश्मा, बैटरी चालित ट्राई साइकिल की सौगात देते हुए वितरण किया गया, उपकरण पाते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे, यह कैंप भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड के सहयोग से ,किया गया