बहराइच: जनपद में पुलिस अधीक्षक ने दो प्रभारी निरीक्षकों को किया लाइन हाजिर
जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने को लेकर SP ने दो निरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं दो निरीक्षकों को थाने का प्रभार सौपा है। जिसमें निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक विशेश्वरगंज। राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक नानपारा का प्रभार सौपा गया है। पंकज कुमार व मिथिलेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।