मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मी ने पत्नी को दी थर्ड डिग्री, नाजुक हालत में उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा अपनी पत्नी के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है,आरोपी बेरहम सिपाही ने अपनी पत्नी की घर मे बन्द करके रात भर पिटाई की, और पिलास से पैरों की उंगलियों के नाखून तक खींच लिए, वही दरिन्दगी करते हुए गर्म सरिया प्राइवेट पार्ट में डाल दिया,और महिला की छाती भी गर्म पेचकस से जला दी है।