दयाराम पुरवा के पास शांति फ़र्टिलाइज़र के गोदाम में लगी आग करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका। घटना की जानकारी आज गुरुवार की सुबह 6 बजे हुई। जब गोदाम से तेज धुआ निकलता देखा गया।गोदाम मालिक विपिन नारायण मिश्रा निवासी भिटरिया को घटना की जानकारी दी गई।फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। गोदाम में बीज खेती में डालने वाली दवा सहित अन्य सामान था।