श्रीडूंगरगढ़: मूंगफली की सरकारी खरीद बंद होने से अनाज किसानों ने उपखंड कार्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
श्रीडूंगरगढ़ में पिछले तीन दिनों से मूंगफली की सरकारी खरीद बंद है। जिससे किसानों में रोष है। सोमवार दोपहर 4 बजे बड़ी संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल से मुलाकात कर जल्द से जल्द सरकारी खरीद स्वरूप करने की मांग की। उमा मित्तल ने कहा कि इस पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रह