शाहनगर: क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, सेवानिवृत्त सहित वयोवृद्ध शिक्षकों का हुआ सम्मान
पन्ना जिले के शाहनगर में आज गुरुवार को विद्यालयों सहित सभी शासकीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, छात्र छात्राओ द्वारा देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए अपने गुरूजनों का सम्मान किया गया।