शाहनगर: पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने टीएल बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समयावधि में निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को प्रति सप्ताह प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए हैं। टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के माह अगस्त के लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की गई।