जमुई: जमुई के हांसडीह में परिवार शादी में था, घर से 3 लाख के जेवर और 60 हजार नकद चोरी, पुलिस कर रही जांच
Jamui, Jamui | Dec 2, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 स्थित हांसडीह मोहल्ले में मंगलवार 4 बजे एक घर से लाखों की संपत्ति चोरी हो गई। चोरों ने विषहरी स्थान के पास रहने वाले डब्लू सिंह के घर को निशाना बनाया।पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया