उदयपुर जिले के देबारी स्थित घाटा वाला माताजी मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के सड़क पर ट्रेलर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक के पीछे बैठी महिला ट्रेलर के टायर के नीचे आ गई। जिससे महिला के शरीर के चीथड़े चीथड़े हो गए और मौके पर ही मौत हो गई।