मथुरा: मथुरा में पुलिस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को होम अरेस्ट किए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मथुरा में मंगलवार की शाम होम अरेस्ट कर दिया पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई जिला अध्यक्ष भगवान सिंह ने बुधवार की सुबह बताया कि योगी सरकार ने तानाशाह रवैया दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को घर में बंद कर दिया और पूरी रात घर से नहीं निकलने दिया। कार्यकर्ताओं में रोश है।