कटकमसांडी: पेलावल में एक कुत्ते के गले में नायलॉन की रस्सी कसने से कट गया गला, पहल संस्था कराएगी इलाज
हजारीबाग शहर के पेलावल में बुधवार 8:00 बजे सुबह एक कुत्ते के साथ इस तरह अमानवीय कृत्य किया गया कि वह अब तड़प रहा है। उसके गले से खून रिस रहा है। दरअसल किसी ने इस कुत्ते के गले में नायलॉन की रस्सी बांधकर छोड़ दिया। जो उसके गले में धीरे-धीरे कसता हुआ उसके गले को काट दिया। वह रस्सी अब भी उसके गले में बंधी हुई है।