वैशाली: चकदौलत में समाजसेवी द्वारा आयोजन इफ्तार पार्टी में सैकड़ों रोजेदार हुए शामिल ।
माह-ए-रमजन रोजा इफ्तार का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ने लगा है। शुक्रवार को समाजसेवी शिव शंकर सिंह के द्वारा दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में सैकड़ों की संख्या में रोजेदार वं जनप्रतिनिधि, सहित स्थानीय लोग शरीक हुए। इफ्तार पार्टी में गंगा जमुना की तहजीब देखने को मिली। इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया।