नगर के मेन बाजार स्थित व्यापार संघ अध्यक्ष के आवासीय परिसर में नामित सभासदों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया
Siyana, Bulandshahr | Mar 31, 2026
नगर के मेन बाजार स्थित व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश चौहान के आवासीय परिसर पर भाजपा द्वारा नामित सभासद वैभव रस्तोगी व सचिन ठाकुर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार को आयोजित स्वागत समारोह में मौजूद नगर के व्यापारियों ने दोनों नामित सभासदों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।