बलरामपुर शुक्रवार ओरसा घाटी बस दुर्घटना के बाद कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ग्राम पीपरसोत पहुँचे और हादसे में अपनों को खोने वाले परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मंत्री ने प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ हरसंभव सहायता पहुँचाने के निर्देश दिए। और हर संभव मदद का आश्वासन दिए