इटावा: सदर तहसील क्षेत्र के इटावा सफारी पार्क को नियम शर्तों के साथ खोला गया, 15 दिनों से बर्ड फ्लू के चलते था बंद
Etawah, Etawah | May 29, 2025 सदर तहसील इलाके के इटावा सफारी पार्क 15 दिनों के बाद फिर से पर्यटकों के लिए खोली गई है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है आने वाले पर्यटकों को मास्क, सेनेटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही सफारी पार्क के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। बर्ड फ्लू के चलते सफारी पार्क को बंद किया गया था।