इटावा: बसरेहर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, 1 बुजुर्ग की मौत, 6 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Jan 10, 2025 बसरेहर इलाक़े के जफराबाद गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में विवाद हुआ, गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे हुए विवाद में 7 लोग घायल हुए थे जिसमें प्रेम सिंह नाम के बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलो का इलाज जारी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।