बनमनखी: जीएलएम कॉलेज के विद्यार्थियों के शिष्टमंडल ने वीसी से की मुलाकात
बनमनखी जीएलएम कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व छात्रा मनीषा कुमारी कर रही थीं, जिनके साथ लगभग 40 अन्य छात्र-छात्राएं भी शामिल थी।