तिर्वा: तिर्वा कस्बे में ई-रिक्शा सवारों ने महिला से की टप्पेबाजी, पुलिस ने कहा मामला संदिग्ध
Tirwa, Kannauj | May 11, 2025 कानपुर के शिवली थाना क्षेत्र के बगुलाई निवासी संतोषी पत्नी धर्मेंद्र सिंह ने रविवार को 11 बजे पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है।शनिवार को तीन बजे वह तिर्वा के भगत पूर्वा गांव से अपने घर जा रही थी।तभी ठठिया रोड पर ई रिक्शा के बैठ गई तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने नशीला पदार्थ को सुंघा कर दो सोने के जेवरात पार कर दिए है।पुलिस ने फर्जी मामला बताया है।