मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में रिश्तेदारी में आए परिवार के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की कही बात
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव मझपुरा में घिरोर के नगला मंगली निवासी विमलेश देवी पत्नी सर्वेश कुमार अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में आई हुई थी। तभी दबंगों ने उनके परिवार के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। वहीं मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।