मैनपुरी: शरीफपुर में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत
कुरावली क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा निवासी 50 वर्षीय दुर्गेश पुत्र रामोतार बीती बुधवार की शाम मजदूरी करके घर वापस जा रहा था। जैसे ही शरीफपुर के पास पहुंचा और सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है।