लाडपुरा: बोरखेड़ा इलाके के बृज विहार में सूने मकान में हुई चोरी की वारदात, पुलिस मौके पर पहुंचकर कर रही है मामले की जांच
Ladpura, Kota | Jan 6, 2026 शहर के बोरखेड़ा इलाके में बृज विहार कॉलोनी के एक सोने मकान में चोरी की वारदात फिर सामने आई है जिसमें कर घर के ताले तोड़कर एवं खिड़की की ग्रिल काटकर सोने की झुमकी वह ₹50000 नगद चोरी कर ले गए। बोरखेड़ा पुलिस ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया कि ब्रजविहार कॉलोनी में एक सुने मकान में यह चोरी की वारदात हुई। तेज ठंड के चलते यह वारदात हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।