सरधना: पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने KK पब्लिक स्कूल में आधुनिक किड्स प्ले जोन का उद्घाटन किया, बच्चों के लिए बताया वरदान
सरधना नगर के लश्करगंज स्थित केके पब्लिक स्कूल में रविवार, को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए अत्याधुनिक किड्स प्ले जोन का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठा. संगीत सिंह सोम ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण के साथ किया। इसके पश्चात उन्होंने फीता काटकर प्ले जोन को बच्चों को समर्पित किया।