मनेर: शेरपुर गंगा घाट पर अवैध बालू खनन करते पुलिस ने 11 हाइवा, 5 ट्रैक्टर, 1 पोकलेन मशीन सहित दो लोगो को किया गिरफ्तार
Maner, Patna | May 1, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गंगा घाट पर अवैध गंगा बालू की खनन करने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 हाइवा, 5 ट्रैक्टर 1 पोकलेन मशीन और 1लोडर समेत दो लोगों गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। छापेमारी टीम में डीएसपी पंकज मिश्रा थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत सहित कई लोग शामिल थे।