दमोह श्रीकृष्ण वृद्धाश्रम प्रांगण, झिंझरी में बुधवार शाम 5 बजे पं. श्री देव प्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी” की प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत दद्दा जी की प्रतिमा पर नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी समाधि के दर्शन किए। इस दौरान राज्यमंत्री व पथरिया विधायक लखन पटेल शामिल हुए।