गोह: पुनदौल में छठ पूजा को लेकर आयोजन समिति गठित, भव्य तरीके से मनाने पर हुई चर्चा
Goh, Aurangabad | Oct 13, 2025 सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे गोह प्रखंड मुख्यायल स्थित पुनदौल में छठ पर्व को लेकर बैठक आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए शशिकांत कुमार ने बताया कि पूजा को भव्य तरीके से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के क्रम में छठव्रतियों को स्नान एवं अर्घ्य देने में होने वाली परेशानी, साफ- सफाई, रोशनी, सजावट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की गई।